फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The student was angry with his girlfriend, made a video call and said  I am going to commit suicide and hanged

UP: प्रेमिका के संबंध तोड़ने से नाराज था छात्र, वीडियो कॉल कर बोला- जान देने जा रहा हूं...और फंदे से लटक गया

Thu, 14 Sep 2023 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Sep 2023 01:53 PM IST
सार

Fatehpur Suicide: कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। प्रथम दृष्टयता प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। मोबाइल कॉल की डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
The student was angry with his girlfriend, made a video call and said  I am going to commit suicide and hanged
आयुष फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में नाबालिग प्रेमिका के संबंध तोड़ने से आहत छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्र ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर बोला था कि अब वह जान देने जा रहा है। किशोरी ने छात्र के दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी, तो एक दोस्त छात्र के घर पहुंचा।

विज्ञापन

इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज निवासी चंदन लोधी का बड़ा बेटा आयुष सिंह (16) कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार दोपहर परिवार के लोग छोटे बेटे पियूष उर्फ राज को लखनऊ सैनिक अस्पताल ले गए थे। चंदन की बेटियां प्रतीक्षा व काजल नर्सिंग कॉलेज गई थीं।
विज्ञापन

आयुष स्कूल नहीं गया था। पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त ने बताया कि आयुष की गर्लफ्रेंड का दोपहर को फोन आया था। उसने आयुष से ब्रेकअप होने की बात कही। इससे तनाव में आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। दोस्तों ने बताया कि आयुष को फोन लगाया, लेकिन बात न होने पर एक साथी दोपहर में आयुष के घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल की डिटेल खंगाली जा रही है
पहली मंजिल के कमरे में आयुष को अंगोछे के फंदे से लटका हुआ देखा। मोबाइल भी पास में पड़ा था। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। प्रथम दृष्टयता प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। मोबाइल कॉल की डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed