{"_id":"69878fd40829aca2b9096eff","slug":"the-state-level-team-examined-the-reality-of-health-services-in-phcs-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-138063-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्य स्तरीय टीम ने पीएचसी में परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्य स्तरीय टीम ने पीएचसी में परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत
Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन के निर्देश पर राज्य स्तरीय टीम स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रही है। शनिवार को दो सदस्यीय टीम ने राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की स्थिति जानी।
निरीक्षण के दौरान एनएचएम लखनऊ डीजीएम रामनरेश आजाद व एनक्वास के रीजनल मैनेजर जयप्रकाश ने प्रसव कक्ष में रखे उपकरणों और संबंधित अभिलेखों की जांच की। फार्मेसी कक्ष में दवाइयों की उपलब्धता और उनके रखरखाव को भी परखा गया। दवाइयों का रखरखाव ठीक रखने और साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए। ओपीडी में देखे गए मरीजों को लिखी जा रही दवाइयों और उपचार की जानकारी ली।
इसके बाद ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर यूनिट के अभिलेखों की गहन जांच की गई। लैब में मरीजों होने वाली जांचों और सहायक शोध अधिकारी कार्यालय में दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। कोल्ड चेन में वैक्सीन की उपलब्धता सहित विभिन्न दस्तावेजों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान, आशीष मिश्रा, डॉ. प्रियंक तिवारी, डॉ. शिव विनायक त्रिपाठी, डॉ. नीलू कटियार, अनूप द्विवेदी, एआरओ मोहम्मद काशिफ इकबाल, बीसीपीएम आकाश कुमार, फार्मासिस्ट अजीत कटियार मौजूद रहे।