{"_id":"6515cd2fa84ce86b6f08f645","slug":"the-spoiled-only-son-committed-suicide-by-hanging-himself-na-news-c-222-1-frk1001-3452-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिगड़ैल इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिगड़ैल इकलौते बेटे ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
कायमगंज। बिगड़ैल इकलौते बेटे ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी रामौतार का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह हर रोज घर में उत्पात कर मां से मारपीट करता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बुधवार शाम वह घर में शराब पीकर आया। घर में उत्पात मचाया। इसके बाद कमरे में जाकर लेट गया। रात में किसी समय उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। सुबह करीब 6 बजे उसकी बहन मनीषा उठी। कमरे को खोलकर देखा। गोविंद फंदे पर झूल रहा था। शव देखते ही घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिंक टीम पहुंची। मौके पर जांच कर फोटोग्राफी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गोविंद की मां गुड्डी देवी ने बताया कि वह शराब और जुआ खेलने का आदी था। घर पर पैसे मांगने के लिए मारपीट व उत्पात मचाता था। गोविंद घरों में पुताई का काम करता था मगर उससे उसका खर्च पूरा नहीं होता था। गोविंद ने जब पंखे से फंदा लगाया, तब बिजली नहीं थी। पंखे का स्विच खुला था। पंखे से लटकने के बाद बिजली आ गई। इससे पंखा कुछ देर घूमकर बंद हो गया। फंदे से वह बुरी तरह जकड़ गया था। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोविंद की तीन बहनें हैं। इसमें पिंकी व मालती की शादी हो चुकी है। मनीषा की शादी नहीं हुई है। युवक की भी शादी नहीं हुई थी।