फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The sister-in-law was stabbed to death for opposing the relationship between the brother-in-law and the sister-in-law.

Kanpur News: देवर-भाभी के बीच संबंध के विरोध पर चाकू गोदकर की थी ननद की हत्या

Sun, 14 Jun 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The sister-in-law was stabbed to death for opposing the relationship between the brother-in-law and the sister-in-law.
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव के पास आठ जून को सेंगुर नदी में एक युवती का शव उतराता मिला था। मामले में पड़ोसी ने युवती के भाई, भाभी, पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी भाभी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। उसने पुलिस हिरासत में देवर संग बने अवैध संबंधों का विरोध करने पर ननद की चाकू से गोदकर हत्या करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि शनिवार को महोई टेंपो स्टैंड के पास से चंद्रकुरा निवासी रेखा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पति वीरू अक्सर मजदूरी करने के लिए दूसरे प्रांतों में लंबे समय के लिए चला जाता था।
विज्ञापन

इसके चलते उसकी नजदीकियां देवर मिलन के साथ बढ़ गई थीं। करीब एक साल से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पांच जून को ननद ज्योति (19) ने उसको देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। ज्योति ने इसका विरोध किया और पूरी बात पति वीरू को बताने की कहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज खुलने के भय से उसने देवर मिलन के साथ मिलकर ननद की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद मिलन ने घटना की जानकारी ससुर मान सिंह को दी। बाद में ससुर मान सिंह, भेटलिनपुरवा निवासी रिश्तेदार सुशील उर्फ मोला व कार चालक की सहायता से शव को दरी में लपेट कर सेंगुर नदी में फेंक दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू भी दरी में ही रख दी थी। आठ जून को ननद का शव पुलिस को मिल जाने पर वह लोग घर से भाग गए थे। शनिवार को वह मिलन से झींझक रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली थी।
वहां से वह दोनों मुंबई जाने की फिराक में थे लेकिन झींझक स्टेशन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed