{"_id":"5755cd7b4f1c1bc03e9c5572","slug":"the-shivpal-ramvriksh-watered-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवृक्ष को शिवपाल ने सींचा : वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवृक्ष को शिवपाल ने सींचा : वाजपेयी
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। मथुरा कांड के मुद्दे पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के कहने पर ही रामवृक्ष यादव को मथुरा में पनाह मिली थी। साथ ही रामवृक्ष की फौज के लिए अस्पताल, राशन की दुकानें और 270 एकड़ क्षेत्र में बिजली के कनेक्शन दिए गए। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए और सीएम अखिलेश यादव और शिवपाल को इस्तीफा देना चाहिए। डा0 वाजपेयी सोमवार को पार्टी के उत्तर और दक्षिण इकाई के धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे।
उन्होेंने कहा कि मथुरा कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का करीबी रहा है। इस बयान पर भाजपा नेताओं से माफी मांगने की बात कहकर शिवपाल ने साबित कर दिया है दाल में कुछ तो काला है। वरना ऐसी बात पर अक्सर नेता चुप रहते हैं। एक जगह पर इतनी बड़ी संख्या में हथियारों का इकट्ठा होना सिर्फ सरकार के संरक्षण में ही संभव है। जिस मामले में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी पर आरोप लग रहे हैं, उसकी जांच किसी कमिश्नर से कराने से क्या होगा, सब जानते हैं। इसलिए सीबीआई जांच जरूरी है। केंद्र सरकार घटना की सीबीआई जांच को तैयार है तो प्रदेश सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति करने में क्यों हिचक रही है। प्रदेश सरकार को अपने नेताओं, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों समेत कई लोगों के चेहरे बेनकाब होने का डर सता रहा है। पुलिस अफसर सत्ता के पुजारी नहीं बल्कि न्याय के पुजारी बनें। अपराधी के खिलाफ अपराधी की तरह कार्रवाई करें, चाहे वह कोई भी हो।
वाजपेयी ने कहा कि मथुरा कांड ने प्रदेश सरकार की विफलता को प्रमाणित कर दिया है। सीएम को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को भी उनके पद से हटाया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार शहीद पुलिस अधिकारियों को मुआवजा देने में भी भेदभाव कर रही है। मथुरा कांड में मारे गए शहीद एसपी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर संतोष यादव के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर संासद देवेंद्र सिंह भोले, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सतीश महाना, पूर्व मेयर रवींद्र पाटनी, प्रेमलता कटियार, नीरज चतुर्वेदी, कमलरानी, उत्तर इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण इकाई अध्यक्ष अनीता गुप्ता, सुनील बजाज, बालचंद्र मिश्र, सुरेश अवस्थी, संत मिश्रा, कौशल किशोर दीक्षित, अनूप अवस्थी, हरीशंकर गुप्ता, अतुल मिश्रा, जगदीश तिवारी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। किदवईनगर में धरनास्थल पर पहुंचे कार्यवाहक एसीएम विनीत कुमार को भाजपाइयों ने ज्ञापन सौंपा।