{"_id":"68c1e8d7e66289efc20d07d6","slug":"the-scoundrels-stole-rs-1-lakh-from-the-credit-card-kanpur-news-c-362-1-ka11002-130964-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शातिरों ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शातिरों ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन
कानपुर। शास्त्रीनगर गुरुद्वारा के पास रहने वाले अजय भाटिया के क्रेडिट कार्ड से शातिरों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। बुधवार को उन्हाेंने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अजय का फजलगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। सोमवार को उनके क्रेडिट कार्ड से करीब एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। उनका दावा है कि उनके पास न तो कोई ओटीपी आई था और न ही मैसेज या लिंक आया। उन्होंने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराने के साथ ही साइबर सेल में शिकायत की। काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।