फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The roof of a house collapsed in Khasbara, destroying household goods under the rubble.

Kanpur News: खासबरा में मकान की छत गिरी, मलबे में गृहस्थी दबकर नष्ट

Sun, 04 Oct 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The roof of a house collapsed in Khasbara, destroying household goods under the rubble.
राजपुर। खासबरा गांव में एक मजदूर के कच्चे कमरे की छत ढह गई। मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। वहीं पुखरायां के अहरौली शेख में मकान की छत गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर है।
विज्ञापन

खासबरा निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह दिल्ली में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। इन दिनों मजदूरी नहीं मिलने से वह दो दिन पहले गांव लौटे हैं। शनिवार सुबह नौ बजे अचानक कच्चे कमरे की छत ढह गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि मलबे में दबने से कमरे में रखा अनाज, कपड़े व गृहस्थी का सामान दब गया।
विज्ञापन

इधर, अहरौली शेख गांव में मोहम्मद तारिक ने बताया कि वह सिलाई कारीगरी कर परिवार का गुजर करते हैं। बारिश में मकान जर्जर हो गया था। तिरपाल के छत ढकी थी। शुक्रवार आधी रात अचानक कच्चे मकान की छत ढह गई। गनीमत रही कि पत्नी व बच्चे सुरक्षित हैं। छत ढहने से गेहूं, चावल व कपड़े और रसोई का सारा सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। अब खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। भोगनीपुर तहसील के लेखपाल संजीव सचान ने बताया कि बारिश के चलते कच्चे मकान की छत और दीवार गिरी है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed