फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The role of Fazalganj Inspector will be investigated in the case of the death of Inspector in Kanpur

दरोगा की मौत: फजलगंज इंस्पेक्टर को लेकर हुई थीं चर्चाएं, भूमिका की होगी जांच, नहीं हुए महिला सिपाही के बयान

Thu, 24 Nov 2022 06:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Nov 2022 06:36 AM IST
सार

दस नवंबर को दरोगा अनूप सिंह ने सल्फास खा ली थी। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दरोगा की पत्नी ने एक महिला सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं,दइंस्पेक्टर फजलगंज को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। 

विज्ञापन
The role of Fazalganj Inspector will be investigated in the case of the death of Inspector in Kanpur
दरोगा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में निलंबित दरोगा अनूप सिंह के खुदकुशी करने के मामले में फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी अनवरगंज को इस पहलू की जांच दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दस नवंबर को निलंबित चल रहे दरोगा अनूप सिंह ने सल्फास खा ली थी। सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान अनूप सिंह की मौत हो गई थी। अनूप सिंह की पत्नी बीते शुक्रवार को फजलगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोप था कि महिला सिपाही शादी का दबाव बना रही थी। विरोध करने पर ब्लैकमेल कर रही थी। इसलिए अनूप ने प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर ली। इस बीच फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे पर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। कई आरोप भी लगे। पुराने केस से संबंधित तथ्य भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन्नाव में तैनाती के दौरान देवेंद्र दुबे पर एक एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसका जिक्र था। इन सभी तथ्यों का पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि इस पहलू की जांच एसीपी अनवरगंज सृष्टि सिंह को दी गई है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही इसमें कोई कार्रवाई की जाएगी।

अब तक बयान देने नहीं पहुंची आरोपी सिपाही

महिला सिपाही वारदात के बाद छुट्टी लेकर चली गई थी। केस दर्ज होने के बाद छुट्टियां निरस्त कर दी गईं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि केस की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। आरोपी सिपाही को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया गया था। अब तक उसने बयान दर्ज नहीं कराए हैं।

दरोगा की पत्नी ने दी थी तहरीर
अनूप की पत्नी पूनम ने फजलगंज थाने में तहरीर दी थी। इसमें फजलगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही पर आरोप लगाया था। दावा किया था कि महिला सिपाही से अनूप के संबंध थे। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। विरोध पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने महिला सिपाही पर आत्महत्या दुष्प्रेरण (खुदकुशी के लिए मजबूर करना) की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। दरोगा की मौत के बाद महिला सिपाही 10 दिन की छुट्टी पर चली गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। महिला सिपाही मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है।

सिपाही से कहा था...महिला सिपाही से त्रस्त हैं
पूनम ने तहरीर में दावा किया है कि प्रवीण नाम के सिपाही ने अनूप को अस्पताल पहुंचाया। उस वक्त अनूप की सांसें चल रही थीं। इसी दौरान प्रवीण से अनूप ने कहा था कि वह महिला सिपाही से त्रस्त हैं। वह ब्लैकमेल कर रही है, इसलिए जहर खा लिया। जान देना ही एक रास्ता बचा है।

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में वह अपने गृह जनपद में है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि केस की विवेचना उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में की जा रही है। एक-एक साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed