{"_id":"693338cf8860e1a0670baedb","slug":"the-roads-of-the-service-road-are-bad-the-dust-is-making-people-sick-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-135007-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सर्विस रोड की सड़कें खराब, धूल का गुबार कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सर्विस रोड की सड़कें खराब, धूल का गुबार कर रहा बीमार
Sat, 06 Dec 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर भोगनीपुर ओवर ब्रिज के साथ अन्य स्थानों की सर्विस रोड उखड़ी है। कई जगह गड्ढे भी हैं। बेतरतीब यातायात से जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की तो सबसे खराब स्थिति भोगनीपुर चौराहा की दिखी। यहां दोनों तरफ की सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील नजर आई। गड्ढे भरने के लिए पूर्व में डाली गई राबिश मिली गिट्टी अब धूल का गुबार बनकर उड़ती दिखी। खराब सड़क से उड़ने वाली धूल का गुबार लोगों को बीमार बना रहा है। स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। वहीं धूल की वजह से हादसे भी हो रहे हैं। इतना ही नहीं आस पास के घरों के लोग भी परेशान है।
......................
सीन-1
भोगनीपुर चौराहा कानपुर-झांसी हाईवे के साथ मुगल रोड को जोड़ता है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब भारी वाहनों की आवाजाही अधिक दिखी। सीओ कार्यालय से चौराहा की तरफ आने पर कई गड्ढे नजर आए। वहीं कालपी जाने वाली सर्विस रोड पर धूल उड़ती दिखी। पास में ही ठेले पर दुकानें लगी थी, कालपी जाने के लिए ऑटो खड़े थे। धूल की गुबार से लोग मुह ढंके दिखे। बाइक सवार भी बचते हुए जाते नजर आए। स्थानीय दुकानदार फहीम ने बताया कि सालों से यह समस्या झेल रहे हैं। दिन भर दुकान पर रहने से खांसी आने लगी है। यह समस्या आस पास के लोग भी उठा रहे हैं।
...................
सीन-2
भोगनीपुर चौराहा से थोड़ा आगे बढ़ने पर चांदापुर गांव के मोड़ के पास भी सर्विस रोड उखड़ी नजर आई। यहां पर पहले गड्ढे थे। इन्हें भरने के लिए राबिश मिली गिट्टी डाली गई, इसके ऊपर से डामर का लेप भी दिखा, लेकिन सड़क उखड़ने से अब धूल उड़ रही है। धूल की वजह से पास में फल के ठेला व अन्य दुकान किए लोग परेशान दिखे। दुकानदारों ने बताया कि मजबूरन दुकान लगा रहे हैं। पुल के नीचे गंदगी होने की वजह से कोई और जगह नहीं है।
विज्ञापन
.................
सीन-3
भोगनीपुर ओवर ब्रिज से उतरते ही हाईवे के बीच डिवाइडर पर एक अवैध कट दिखा। यहां से डंपर, ट्रक बेखौफ गुजरते दिखे। दोपहर 12 बजे के करीब एक डंपर कानपुर लेन से झांसी जाने वाली लेन के लिए एकाएक मुड़ गया। इससे कानपुर की ओर जा रहे वाहन रुक गए। इससे हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम न होने से चालक मनमानी कर रहे हैं और अक्सर हादसे होने के साथ ही पुल के पास जाम लगता है।
...............
वर्जन.....
कानपुर-झांसी हाईवे पर जहां पर भी समस्या है, उसे जल्द ठीक कराया जा रहा है। इसके लिए कुछ हिस्से में काम शुरू करा दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी खामियां दूर करने का प्रयास रहेगा। सभी अवैध कट, खराब सर्विस रोड व गड्ढे भरवाए जाएंगे। - अभिषेक लोढवाल, परियोजना निदेशक एनएचएआई, झांसी