फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Raj Bhavan team again found filth and disorder at CSA and issued a warning

Kanpur News: राजभवन की टीम को सीएसए में फिर मिली गंदगी व अव्यवस्था, दी चेतावनी

Sat, 04 Oct 2025 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The Raj Bhavan team again found filth and disorder at CSA and issued a warning
कानपुर। राजभवन से आई 20 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का गहन निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव सुधीर बोबडे और ओएसडी डॉ. पंकज जानी के नेतृत्व में टीम ने कैंपस के हॉस्टल, कार्यालयों और खेल मैदानों का दौरा कर स्थिति देखी।
विज्ञापन


हॉस्टलों में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। पिछले पांच सालों में हुई जैविक खेती के क्षेत्रफल पर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन


विवि में पिछले दिनों हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जर्जर भवनों, हॉस्टल में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई थी। मंच से ही विवि के कुलपति समेत अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं कमियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कुलपति सभागार में बैठक हुई। हालांकि इसमें राज्यपाल स्वयं नहीं आईं लेकिन उनकी ओर से अपर मुख्य सचिव व ओएसडी ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 बिंदुओं पर प्रस्तुति दी।

टीम ने पाया कि राज्यपाल के निर्देशों के बावजूद हॉस्टलों की साफ-सफाई में सुधार नहीं हुआ है। विशेषकर शेखर और वरुणा पीएचडी हॉस्टलों में अधिक गड़बड़ियां मिलीं। गर्ल्स हॉस्टल में भी गंदगी और सीवर की समस्या सामने आई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहयोग से सीवर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। वहीं, जर्जर भवनों और दीवारों पर उगे पेड़ों के बारे में विवि प्रशासन ने कहा कि 42 निष्क्रिय भवन चिह्नित किए गए हैं। एचबीटीयू और पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की रिपोर्ट के बाद इन पर निर्णय लिया जाएगा।

नियुक्तियों के विषय में कुलपति ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में कुल 222 पद स्वीकृत हैं जिनमें से केवल 34 पदों पर नियमित शिक्षक कार्यरत हैं। 188 पद रिक्त हैं। फिलहाल 63 सहायक प्राध्यापक, 31 एसोसिएट प्रोफेसर और 18 प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

जैविक खेती के विषय में पूछे जाने पर भी संतोषजनक उत्तर न मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि राज्यपाल के सुझाव के अनुरूप जिन छात्र-छात्राओं ने उनके आवास पर जैविक खेती की है उन्हें आगामी दीक्षांत समारोह में पदक प्रदान करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।


यह योजना एकेडमिक काउंसिल से स्वीकृति मिलने के बाद लागू की जाएगी। बैठक में कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. नौशाद खान समेत सभी विभागाध्यक्ष और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed