मॉल में छापेमारी के बाद सामने अाया बड़ा सच, कुछ इस तरह कट रही थी आपकी जेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने छापेमारी कर एक माॅल में अवैध तौल कांट और फतेहगढ़ में एक दुकानदार को प्रिंट रेट से अधिक पर दूध पैकेट बेचते पकड़ा। टीम ने मॉल संचालक और दुकानदार का चालान कर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में एक माॅल है। बांट-माप विभाग की टीम ने इस शोरूम पर छापेमारी की। जिला बांट-माप विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि टीम के साथ माॅल में तौल, माप की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि माॅल में इलेक्ट्रानिक तौल कांटा पर बांट माप की मोहर नहीं लगी थी। इससे स्पष्ट है कि वहां घटतौली की जा रही थी। इसके चलते चालान कर दिया गया है। जुर्माना न भरने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह फतेेहगढ़ स्थित एक प्रोविजन स्टोर पर भी छापेमारी की। इस दुकान में ग्राहक को मदर डेयरी का आधा लीटर का दूध 27 रुपये में बेचा गया था जबकि पैकेट पर अधिकतम मूल्य 26 रुपये ही छपा था।
उपभोक्ता से अधिक दाम वसूलने के कारण एक प्रोविजन स्टोर का भी चालान कर दिया गया। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि दोनों संस्थान संचालकों पर अधिकतम 10 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है।