फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the process of making manure from garbage starts

कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 06 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
the process of making manure from garbage starts
पनकी भऊ सिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी
कानपुर। पनकी भऊ सिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में बुधवार को कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। खाद बनने में 32 से 33 दिन लगते हैं। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर दो ट्रामेल मशीनों से गीला, सूखा कूड़ा, निर्माण सामग्री अलग-अलग होते देखी। अन्य मशीनों को भी जल्द ठीक कर चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनजीटी की सख्ती के बाद जागे नगर निगम ने 4 फरवरी को अपने संसाधनों से कूड़ा निस्तारण प्लांट चलाना शुरू किया था। उस दिन एक ट्रामेल मशीन चलाकर ट्रायल लिया गया था। इस मशीन से प्लांट में पहुंच रहे मिक्स कूड़े से गीला, सूखा कूड़ा और ईंटें आदि अलग-अलग किए जाते हैं। बुधवार को दूसरी ट्रामेल मशीन भी चलाई गई।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता (पर्यावरण) आरके पाल ने बताया कि सूखे कूड़े से आरडीएफ (रिवाइज डिफ्यूज्ड फ्यूल) बन रहा है। इसे सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचा जाएगा, जो वहां ईंधन के रूप में इस्तेमाल होगा। गीले कूड़े से जैविक खाद बनेगी, इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। करीब 10 प्रतिशत ईंट-पत्थर आदि भी अलग हो रहे हैं। इन दोनों मशीनों से रोज 500 से 600 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट में जमा आरडीएफ बेचा
कूड़ा निस्तारण प्लांट में जमा आरडीएफ एक ट्रक में लदवाकर सीमेंट फैक्ट्री भेजा गया है। प्लांट में करीब 20 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed