{"_id":"6157654d8ebc3eab7d3837de","slug":"the-problem-of-vomiting-and-diarrhea-was-treated-with-a-quackery-the-innocent-died-akbarpur-news-knp6557386196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी दस्त की समस्या पर झोलाछाप से कराया इलाज, मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी दस्त की समस्या पर झोलाछाप से कराया इलाज, मासूम की जान गई
विज्ञापन
रसूलाबाद। कस्तूरी पूर्वा बनीपारा निवासी एक महिला ने बच्चे को उल्टी दस्त की समस्या होने पर जिनई स्थित एक झोलाछाप से इलाज कराया। घर आने पर बच्चे की फिर से तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को सीएचसी रसूलाबाद पहुंची। वहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रूरा थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा बनीपारा निवासी पप्पू की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि गुरुवार को 11 माह के बेटे इंद्रजीत को उल्टी व दस्त शुरू हो गए। इस पर जिनई बाजार में एक झोलाछाप से उपचार कराया।
झोलाछाप ने बच्चे की हालत में सुधार की बात कही तो वह उसे घर ले आई। शुक्रवार को फिर से बेटे की हालत बिगड़ी तो भाई अजय के साथ शुक्रवार दोपहर बाद सीएचसी रसूलाबाद पहुंची।
विज्ञापन
वहां मौजूद डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने परीक्षण के बाद बेटे को मृत बताया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि महिला ने झोलाछाप से इलाज कराने की लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।