फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Primary Objective of Journalism Should Be Public Welfare: Sanjay

पत्रकारिता का मूल उद्देश्य हो लोकमंगल : संजय

Mon, 04 May 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Primary Objective of Journalism Should Be Public Welfare: Sanjay
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से देवर्षि नारद जयंती पर राष्ट्रवादी पत्रकारिता में स्व का बोध विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक व माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य लोकमंगल होना चाहिए।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने देवर्षि नारद को भारतीय परंपरा का प्रथम पत्रकार बताते हुए कहा कि उन्होंने सदैव सत्य और लोकहित को प्राथमिकता दी जो आज भी प्रेरणास्रोत है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने इसे आत्ममंथन का अवसर बताया जबकि संयोजक डॉ. हरिओम कुमार ने नारद संचार मॉडल को वैश्विक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम शंकर गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. योगेंद्र कुमार पांडेय ने दिया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र डबराल, प्रेम किशोर शुक्ला, सागर कनौजिया भी जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed