फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the Polytechnic student expelled in charge of ragging

रैगिंग में पालीटेक्निक से एक छात्र निष्कासित

Thu, 15 Jan 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 15 Jan 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
the Polytechnic student expelled in charge of ragging
राजकीय पालीटेक्निक, रावतपुर में प्लास्टिक एंड मोल्ड टेक्नोलॉजी फर्स्ट ईयर के छात्र की रैगिंग करने वाले मेकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के छात्र कुंदन को एक साल के लिए संस्थान से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही नवाबगंज थाने में कुंदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इससे पहले भी रैगिंग में चार छात्रों को संस्थान से निष्कासित किया जा चुका है।

प्लास्टिक एंड मोल्ड टेक्नोलॉजी के छात्र कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव ने वर्ष 2014 में एडमिशन लिया। पालीटेक्निक कैंपस के बाहर किराए के मकान में रहते हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से पालीटेक्निक की परीक्षाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान ही कुंदन ने छात्र कृष्ण प्रताप को धमकाया। कुंदन ने कहा कि दो (कुंदन, कृष्ण प्रताप) में से एक को ही पालीटेक्निक में पढ़ाई करनी होगी।

अपना भला चाहते हो तो पढ़ाई छोड़कर भाग जाओ। इससे दहशतजदा कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव ने 3 जनवरी 2015 को होने वाली परीक्षा छोड़ दी।

अन्य परीक्षाएं भी नहीं दीं। इस मामले को लेकर कृष्ण प्रताप के परिजनों ने प्रिंसिपल एफआर खान से संपर्क साधा।

लिखित शिकायत देकर कहा कि रैगिंग करके छात्र का भविष्य चौपट कर दिया है। कुंदन की धमकी से कृष्ण प्रताप सहमा है। वह पालीटेक्निक में पढ़ने के लिए तैयार नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल ने 5 जनवरी 2015 को मेकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के स्टूडेंट को एक साल के लिए संस्थान से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया। प्रिंसिपल ने कहा कि रैगिंग अपराध है।


इसमें शामिल किसी छात्र को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले मुखर सावंत, सुनील यादव, विपिन मिश्रा और दीपक मिश्रा को भी रैगिंग में संस्थान से निष्कासित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed