फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   the police team was beaten up by hostage in Jalaun, the gamblers were rescued

Orai: पुलिस टीम को बंधक बनाकर की थी मारपीट, छुड़ाया था जुआरियों को, चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 30 Aug 2022 11:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Aug 2022 11:19 PM IST
सार

बल्लभनगर कोतवाली क्षेत्र में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उनके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम को बंधक बनाकर मारपीट भी की गई। इस मामले में चार नामजद और  छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
the police team was beaten up by hostage in Jalaun, the gamblers were rescued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक चेतराम बुंदेला ने अनिल तिवारी, साकेत मणि, राजाराम, संतोष तिवारी सभी निवासी पाठकपुरा उरई व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने व मोहल्ले में भय व्याप्त करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

बता दें कि बल्लभनगर चौकी में तैनात उपनिरीक्षक चेतराम बुंदेला पुलिसकर्मियों के साथ रविवार की रात शहर के पाठकपुरा मोहल्ले में जुए की सूचना पर दबिश देने गए थे। जहां पुलिस ने चार जुआरियों को पकड़कर 8700 रुपये, मोबाइल, जुआ खेलने की डिवाइस बरामद की थी।
विज्ञापन

इसी दौरान उक्त लोगों ने उपनिरीक्षक सहित सभी पुलिसकर्मियों को पकड़कर कमरे में बंधक बना लिया था। पकड़े गए चारों जुआरियों को छुड़ाते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को उक्त लोगों से मुक्त कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पुलिस ने संतोष तिवारी को पकड़ लिया था। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ उरई कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।  बता दें कि यह मामला 28 अगस्त की रात का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed