फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The person who demanded extortion from former MLC by filing a false case went to jail

Kanpur News: झूठा मुकदमा लिखाकर पूर्व एमएलसी से रंगदारी मांगने वाला गया जेल

Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The person who demanded extortion from former MLC by filing a false case went to jail
कानपुर। पूर्व एमएलसी कुलदीप सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी बिल्डर जेए कंस्ट्रक्शन के मालिक जयेश सोनकर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत से जमानत खारिज हो जाने के बाद जयेश को जेल भेज दिया गया है। झूठा मुकदमा लिखाने वाली जयेश की बहन अनुया और उसके माता-पिता फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी कुलदीप सिंह ने काकादेव थाने में 21 जुलाई को अनुया सोनकर, उसके भाई जयेश, पिता अजय और मां संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि कुलदीप ने वर्ष 2004 में पांडु नगर में एक प्लाट खरीदा था जिस पर निर्माण के लिए बिल्डर जयेश सोनकर से एग्रीमेंट हुआ। नक्शे के विपरीत निर्माण पर केडीए ने बिल्डिंग सील कर दी थी। सील बिल्डिंग में निर्माण की शिकायत पर पुलिस वाले पूर्व एमएलसी को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे थे। इस पर जयेश ने पूर्व एमएलसी के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कई बार कोशिश की लेकिन सफल न होने पर अपनी बहन अनुया सोनकर को आगे करके जुलाई 2024 में काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि विवेचना में मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसी मुकदमे में काकादेव पुलिस ने आरोपी जयेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed