फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The permanent office of CBI will be built on Nazul land.

Kanpur News: नजूल की भूमि पर ही बनेगा सीबीसीआईडी का स्थायी कार्यालय

Tue, 28 Apr 2026 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The permanent office of CBI will be built on Nazul land.
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित सीबीसीआईडी कार्यालय को अब स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा। यह कार्यालय नजूल की भूमि पर संचालित है। विभाग ने जिला प्रशासन से 1200 से 1500 वर्ग मीटर भूमि आवंटन की मांग की है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक यह कार्यालय किराए पर चल रहा था। पट्टा अवधि समाप्त होने पर जमीन की फर्जी बिक्री का मामला सामने आया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और जमीन सरकारी रिकॉर्ड में दोबारा दर्ज की। ग्वालटोली स्थित इस भूमि पर करीब 42 वर्षों से सीबीसीआईडी कार्यालय है। वर्ष 2012 में इस जमीन के बड़े हिस्से (5000 वर्ग मीटर) को 24.77 करोड़ रुपये में निजी कंपनी को बेचा गया। विक्रेताओं ने नजूल होने का तथ्य छिपाकर बैनामा कराया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के बाद हुई जांच में पट्टाधारकों के नाम हटाकर जमीन को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। गलत तरीके से जमीन बेचने के मामले में लेखपाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पट्टाधारक स्व. सीता बेरी के परिजन तरंग बेरी, अमेरिका के लास एंजिल्स निवासी नीरज बेरी, पेंसिल्वेनिया निवासी विकास बेरी, पोर्टलैंड निवासी मनका शर्मा और एसए बिल्ड हाई प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अहमद एहतेशाम को नामजद किया गया है। राजस्व विभाग अब पिछले 42 वर्षों के अवैध किराए की वसूली की तैयारी कर रहा है। एडीएम वित्त डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि आवंटन प्रस्ताव का सत्यापन कर जल्द शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed