फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The onset of cold weather along with rain has heated up the clothing business.

Kanpur News: बारिश के साथ सर्द मौसम की शुरूआत ने गरमाया कपड़ों का कारोबार

Fri, 31 Oct 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The onset of cold weather along with rain has heated up the clothing business.
कानपुर देहात। बारिश के बाद जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ी तो कपड़ों का बाजार गर्म होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई है। बाजार गर्म स्वेटर और जैकेटों से सजने लगे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी ठंड पड़ने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए स्टॉक भी लगाया जा रहा है। ग्राहकों ने दुकान पर आकर गर्म कपड़े खरीदने भी शुरू कर दिए हैं। व्यापारी दिल्ली और लुधियाना से कपड़े लाकर बेच रहे हैं। अकबरपुर, पुखरायां, रूरा, रनियां समेत कई कस्बों में सड़क किनारे गर्म कपड़ों की दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के साथ बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने पिछले साल के स्टॉक के साथ-साथ अब नया माल मंगवाना शुरू कर दिया है। इस समय लोग हल्के गर्म कपड़े जैसे टॉप, सूट, कोर्ट, जैकेट और डिजाइनर टोपी आदि खरीदना पसंद कर रहे हैं। महिलाओं के गर्म टॉप की कीमतें लगभग 300 रुपये से शुरू होकर 700-800 रुपये और गर्म सूट 600 रुपये में उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की मांग के अनुसार ही नया सामान लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
अभी सर्दियां शुरू हुई हैं। धीरे-धीरे गर्म कपड़ों का स्टॉक मंगवा रहे हैं। दिन में धूप और शाम को ठंड होने के कारण महिलाएं व युवतियां हल्के गर्म कपड़ों की मांग कर रही हैं। - आकाशदीप कश्यप, कपड़ा व्यापारी, रूरा

.......................
पिछले साल का स्टॉक निकालने के साथ अब नया सामान भी लाना शुरू कर दिया है। समय के साथ ट्रेंड बदलता रहता है, लेकिन अभी कोई स्पष्ट ट्रेंड नहीं दिख रहा। - दीपू श्रीवास्तव, कपड़ा विक्रेता, मिश्रा मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed