फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The only son who came to Nanihal died by drowning in water

ननिहाल आए इकलौते बेटे की पानी में डूबकर मौत

Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The only son who came to Nanihal died by drowning in water
मृतक हार्दिक का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। बेहमई गांव में सोमवार सुबह घर के अंदर खेल रहे डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी भरे नांद में गिरने से डूबकर मौत हो गई। वह मां के साथ ननिहाल आया था। मां कपड़े धोने के बाद छत पर फैलाने चली गई थी।
विज्ञापन

मंगलपुर के लऊवा गांव के सुनील कुमार पाल की पत्नी शीलम राजपुर के बेहमई गांव स्थित मायके गई थी। उसके साथ इकलौता डेढ़ वर्षीय बेटा हार्दिक भी था। सोमवार सुबह शीलम कपड़े धो रही थी। घर में पानी रखने के लिए सीमेंट की नांद बनी है। उसी के पास हार्दिक खेल रहा था। शीलम कपड़े फैलाने छत पर चली गई। इस बीच हार्दिक पानी भरे नांद में गिर गया। वह लौट कर आई तो बेटा नहीं दिखाई दिया। नांद के पास जाकर देखा तो सिर के बल पानी में पड़ा था। ये देख उसकी चीख निकल गई। शीलम के पिता करन पाल व अन्य परिजन आ गए। उसे लेकर सीएचसी सिकंदरा पहुंचे। वहां डॉ. दीपक गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। वहीं, मृतक की मां शीलम बुरी तरह से बिलखती रही। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सीएचसी लाने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed