फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The night passed by tossing and turning due to the flickering of electricity.

Kanpur News: बिजली की आंख-मिचौली से करवट बदलते कटी रात

Mon, 25 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 25 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The night passed by tossing and turning due to the flickering of electricity.
कानपुर देहात/रूरा। मैथा उपकेंद्र से जुड़े मड़ौली फीडर की बिजली पूरी रात आंख मिचौली करती रही। इससे पूरी रात लोग करवट बदलते रहे। नींद पूरी नहीं होने से बच्चे चिड़चिड़ाते रहे। इधर राजपुर, मुंगीसापुर, बरौर, मुतैहरापुर उपकेंद्र से भी पूरी रात बिजली की आंख मिचौली से लोगों की नींद में खलल पड़ा।
विज्ञापन

मैथा उपकेंद्र से जुड़े मड़ौली फीडर से बलेथा, अहिरानी, दौलतपुर निजामतपुर, रहिमानपुर, माखनपुरवा, करौदाचांदी व पीतमपुरवा सहित करीब 10 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार शाम से शुरू हुई ट्रिपिंग थोड़ी-थोड़ी देर में होती रही। पूरी रात ट्रिपिंग चली तो लोग सो नहीं सके। कोई पसीने से लथपथ करवट बदलता रहा तो कोई बच्चों को सुलाने के लिए हाथ पंखा करता रहा।
विज्ञापन

पीतमपुरवा निवासी मनीष यादव, मड़ौली निवासी सत्यम मिश्रा व दौलतपुर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम को छह बजे के बाद ट्रिपिंग शुरू हो गई। रात नौ बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद साढ़े नौ बजे बिजली आयी। रात 11 बजे गुल हुई बिजली रात 12 बजे बहाल हुई। इसके बाद देर रात ढाई बजे बिजली गुल हो गई। भोर में तीन बजे गुल बिजली आयी। सुबह पांच बजे बिजली फिर से चली गई। पूरी रात बार-बार ट्रिपिंग के चलते पंखे व कूलर बंद होने से नींद में खलल पड़ा। बच्चों के अलावा महिलाएं व बुजुर्गों को खासी परेशानी हुई। मैथा जेई विमलेश कुमार ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पुखरायां खंड के अन्तर्गत मुतैहरापुर, पुखरायां देहात, राजपुर, बरौर में रात में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। मुतैहरापुर में रात करीब 12 बजे गुल हुई बिजली डेढ़ घंटे बाद बहाल हुई। उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद में खलल पड़ा। वहीं रात 10 बजे गुल हुई राजपुर, सटटी व मुंगीसापुर की बिजली रात 12 बजे के करीब बहाल हुई जबकि मुंगीसापुर बाजार में देर रात ढ़ाई बजे तक बिजली गुल रही। इधर अकबरपुर में माती फीडर की बिजली आपूर्ति देर रात गड़बड़ा गई। बार-बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। इसपर देर रात करीब दो बजे उपकेंद्र की वीसीबी को दुुरुस्त किया गया तब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता सुमित व्यास ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से फॉल्ट हो रहे हैं। कम समय में फॉल्ट दुरुस्त करना प्राथमिकता है। रात में भी बिजली कर्मी फॉल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed