फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The nation will become a model through the Gita and the Shri Ramcharitmanas.

Kanpur News: गीता और श्रीरामचरितमानस के जरिये आदर्श बनेगा राष्ट्र

Thu, 20 Aug 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The nation will become a model through the Gita and the Shri Ramcharitmanas.

विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह हुआ। यह श्रीमद्भगवद्गीता व वैदिक वाङ्मय शोधपीठ और सनातन सेवा सत्संग समिति की ओर से आयोजित किया गया। इसमें गीता और श्रीरामचरितमानस के जरिये संस्कारवान, सक्षम और आदर्श राष्ट्र निर्माण पर चर्चा हुई।

गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का अभिषेक और पूजन हुआ। छात्रों ने उनके जीवन पर लघु नाटिका का मंचन किया। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी मुंबई के महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती ने कहा कि राम का चरित्र समाज को आदर्श जीवन की दिशा देता है। रामकृष्ण मिशन कानपुर के सचिव स्वामी नरेश्वरानंद ने कहा कि गीता को जीवन में उतारने के लिए निरहंकार भाव जरूरी है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, कुलपति प्रो. विनय पाठक, श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, सुधीर भाई मिश्र, महामंत्री परमानंद शुक्ला, डॉ. वंदना पाठक, डॉ. अरुण दीक्षित, अन्नू अवस्थी, डॉ. बीना उदय सिंह, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed