फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Mughal Road's broken road and potholes are a problem for commuters.

Kanpur News: मुगल रोड की उखड़ी सड़क और गड्ढे, राहगीरों के लिए मुसीबत

Sun, 15 Feb 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The Mughal Road's broken road and potholes are a problem for commuters.
राजपुर। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लाख दावे किए जा रहे हैं लेकिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गड्ढों की वजह से सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल है। राजपुर से शाहजहांपुर तक मुगल सड़क के बीच काफी गड्ढे हैं। इनकी वजह से राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

राजपुर क्षेत्र में मुगल सड़क पर कई जगह पर गड्ढों की वजह से सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल है।यहां दिन-रात भारी वाहन गुजरते हैं। गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना हजारों लोग इस सड़क पर सफर करते हैं। गड्ढों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के जल्लापुर-सिकंदरा, इटखुदा, मदियापुर गांव के सामने मुगल सड़क पर गिट्टी उखड़ने से कई जगह बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे बचने के चक्कर में आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पर गिट्टी मुसीबत बनी है। जल्लापुर गांव के ट्रक चालक इलियास, बसीम, मोहनिश, कमलपुर गांव के मुलायम सिंह, संकेत कुमार, इटखुदा के ब्रजेश कुमार, विशाल ने बताया कि यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। रोजाना हजारों लोग इस पर सफर करते हैं। जर्जर होने के बाद भी सड़क पर गड्ढों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि सिकंदरा-राजपुर सड़क का नवीनीकरण प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही सड़क के गड्ढे भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed