फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The morning workforce arrived in the evening, with the Rajdhani Express delayed by 15 hours.

Kanpur News: सुबह वाली श्रमशक्ति शाम को आई, राजधानी 15 घंटे लेट

Mon, 29 Dec 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The morning workforce arrived in the evening, with the Rajdhani Express delayed by 15 hours.
कानपुर। कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ कर रख दी है। दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह आने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस शाम को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। हावड़ा राजधानी भी 15 घंटे देर से चली और अगले दिन कानपुर आई। इस वजह से लेट होने वाली ट्रेनों में फंसे यात्री और स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोग ठंड व गलन में परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को कोहरे की वजह से वंदे भारत सहित करीब 57 ट्रेनें 14 घंटे तक देर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। आलम यह था कि कानपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस नई दिल्ली आठ घंटे देर से आई। इस कारण नई दिल्ली से आने वाली 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस रविवार को 11 घंटे देर से आई। ऐसे ही, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर कानपुर सेंट्रल होते हुए नई दिल्ली नौ घंटा देर से पहुंची। इस वजह से इसकी रिवर्स 12004 नई दिल्ली से चलकर सात घंटे देर से कानपुर सेंट्रल होते लखनऊ जा सकी। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली 12302 हावड़ा राजधानी रविवार को 15 घंटे देर से आई। रात 09:32 बजे सेंट्रल आने वाली यह ट्रेन अगले दिन रविवार सुबह छह बजे आई। वहीं, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत शनिवार को वाराणसी से चलकर कानपुर सेंट्रल होते हुए नई दिल्ली पौने 18 घंटे देर से रविवार शाम 04.52 बजे पहुंची।
विज्ञापन


20126 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत 06.30 घंटे, 22426 अयोध्या कैंट वंदे भारत चार, 12314 सियालदह राजधानी 15:15 घंटे, 12434 जयनगर गरीब रथ 16 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 11 घंटे, 12818 झारखंड स्वर्ण जयंती दस, 12419 गोमती एक्सप्रेस छह, 15734 फरक्का एक्सप्रेस सात, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 14 घंटे, 12428 रीवा एक्सप्रेस 11 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 13 घंटे, 04152 एलटीटी कानपुर सेंट्रल स्पेशल 14 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें लेट होने ने यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। अनविता गोयल नाम की यूजर ने लिखा कि 82501 आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस टूंडला स्टेशन पर बिना किसी कारण के एक घंटे से ज्यादा खड़ी रही। एसी न चलने से यात्रियों को उलझन हो रही है। अमित त्रिपाठी ने लिखा, रेल मंत्री जी 12571 हमसफर एक्सप्रेस आठ घंटा लेट है। ट्रेन में सवा लोग परेशान हैं और बच्चे रो रहे हैं। इसी तरह, वंदे भारत के यात्री नवीन राय, समयक आदि यूजर्स ने भी पोस्ट की और ट्रेनों की लेटलतीफी पर गुस्सा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed