फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The miscreant came posing as a delivery boy, took a student hostage and looted Rs 24 lakh, the case seems susp

Kanpur: डिलीवरी बॉय बनकर आए बदमाश, छात्रा को बंधक बना की 24 लाख की लूट, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा है

Mon, 13 Nov 2023 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 13 Nov 2023 09:24 AM IST
सार

Kanpur News: आरोप है कि पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय चोरी की रिपोर्ट दर्ज की और इस दुस्साहसिक वारदात के बारे में आलाधिकारियों को भी भ्रामक जानकारी दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे के अनुसार परिजनों ने चोरी की ही तहरीर दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
The miscreant came posing as a delivery boy, took a student hostage and looted Rs 24 lakh, the case seems susp
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात फूड डिलीवरी बॉय बनकर दो बदमाशों ने घर पर अकेली रही इंटर की छात्रा को पेंचकस की नोक पर बंधक बना करीब 24 लाख की लूट की। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। वहीं, चकेरी थाना पुलिस ने लूट को चोरी में दर्जकर अधिकारियों को गुमराह कर दिया।

विज्ञापन

चकेरी अहिरवां निवासी किराना व्यापारी नरेंद्र गुप्ता के अनुसार 10 नवंबर को धनतेरस के चलते वह पत्नी रश्मि और छोटी बेटी नव्या के साथ नवीन मार्केट में खरीदारी करने गए थे। घर में बड़ी न्यासा अकेली थी। नरेंद्र के अनुसार देर रात करीब 12:20 बजे फूड डिलीवरी बॉय बनकर दो युवक घर पहुंचे।
विज्ञापन

बेटी ने उन्हें कोई ऑर्डर न देने की बात बताई। ऑर्डर लेने से मना कर दिया। दोनों बदमाश उसे धक्का मारते हुए जबरन घर में घुस आए। दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद उसके गले में पेंचकस रखकर विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.50 लाख नकदी और 20 लाख के गहने लूटकर फरार
न्यासा से अलमारी की चाबी लेकर लॉकर में रखे 3.50 लाख की नकदी और 20 लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए। देर रात जब नरेंद्र घर पहुंचे, तब न्यासा ने उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद वापस चली गई।

पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा है
आरोप है कि पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय चोरी की रिपोर्ट दर्ज की और इस दुस्साहसिक वारदात के बारे में आलाधिकारियों को भी भ्रामक जानकारी दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे के अनुसार परिजनों ने चोरी की ही तहरीर दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed