Kanpur: बदमाश ने सिपाही से की गाली गलौज और मारपीट, सीसीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस, जेसीपी ने लिया संज्ञान
चमनगंज थाना क्षेत्र में सिपाही को पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक को सिपाही से गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा गश्त पर निकले सिपाही से गाली गलौज और मारपीट करते सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सेंट्रल ने चमनगंज निवासी सैम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वायरल वीडियो में एक शातिर अपराधी सैम गश्त पर निकले सिपाही न सिर्फ गाली गलौज करता दिखाई दे रहा है, बल्कि सिपाही से मारपीट भी करता नजर आ रहा है। वीडियो जानकारी में आने के बाद जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने इसे संज्ञान में लिया और देर शाम चमनगंज थाने में सैम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
डीसीपी ईस्ट रविंद्र कुमार ने बताया कि आस पास इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से सैम की तलाश की जा रही है। सैम के खिलाफ चमनगंज थाने में गाली गलौज, धमकी, सरकारी काम में बाधा डालना, मारपीट, सेवन सीएलए समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोपी सैम की तलाश में तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही ये भी जानकारी की जा रही है कि वायरल वीडियो कितना पुराना है। बता दें कि हाल ही में दबंगों ने पीआरवी टीम पर हमला किया था। ऐसे मामले पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं।