फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mayor removed encroachments from the drain and footpath near the temple

Kanpur News: महापौर ने मंदिर के पास नाले व फुटपाथ से हटवाए कब्जे

Wed, 05 Mar 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The mayor removed encroachments from the drain and footpath near the temple
शिकायत मिलने पर अतिक्रमण गिरवाती महापौर प्रमिला पांडेय। - फोटो : नगर निगम
कानपुर। अम्मा जी, शाम होते ही हनुमान श्याम मंदिर के सामने नशेबाजों का झुंड लग जाता है। फुटपाथ पर रखी गुमटी पर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है।
विज्ञापन


यह समस्याएं मंगलवार को बाबूपुरवा के निवासियों ने महापौर को सुनाई तो उन्होंने मौके पर जाकर मंदिर के आसपास नाले व फुटपाथ पर बने सात अस्थायी अतिक्रमण हटवाए।

महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत वार्ड-80, बाबपुरवा में शिविर लगाया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की कि पीपलेश्वर महादेव पार्क के आसपास अवैध रूप से अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


महापौर ने जोनल अधिकारी सीपी सिंह को अतिक्रमणकारियों के जमीन के कागज देखने के बाद यदि कागजात सही नहीं हैं तो नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अगर नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटे तो बुलडोजर चलवाइए। यहां सबसे अधिक 13 शिकायतें अतिक्रमण, व जलकल की आईं। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेडएसओ को मौके पर जाकर सफाई कराने के निर्देश
कार्यक्रम के तहत दूसरा शिविर वार्ड-36, ज्वाला पार्क, बगाही में लगा। लोगों ने साफ-सफाई न होने की शिकायत की। महापौर ने जेडएसओ को मौके पर जाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। यहां कुल 15 शिकायतें आईं जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। बुधवार को वार्ड-38 में लुधौरा स्थित रानी अवंतिका बाई पार्क में सुबह 11ः30 बजे और वार्ड-39 में आनंदपुरी स्थित तिरंगा पार्क में शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed