{"_id":"65d0fd882084de35340f9ad4","slug":"the-mason-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-mosquito-net-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-108978-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजमिस्त्री ने मच्छरदानी से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजमिस्त्री ने मच्छरदानी से फंदा लगाकर दी जान
Sun, 18 Feb 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर रोशनाई के मजरा आर्यनगर द्वितीय में देर रात युवक ने मच्छरदानी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आर्यनगर द्वितीय निवासी प्रेम चंद्र कोरी का पुत्र सोमल कोरी (22) राजमिस्त्री था। पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम बेटा खाना खाने के बाद कमरे में सोने की बात कह चला गया। परिवार के अन्य लोग भी खाना खाकर सोने चले गए। रात 11 बजे के करीब वह उठा तो देखा कि बेटा मच्छरदानी के फंदे से कमर के अंदर कुंडे से लटक रहा था। उसके चीखने पर बहू कीर्ती, पत्नी शशि, बेटी शालिनी, कोमल पहुंची। परिवार के लोग बिलखते रहे। मौके पर पहुंची रनियां पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद घटना के कारणों को लेकर परिवार के लोगों से बातचीत की। सोमल के फंदा लगाने का कारण परिवार के लोग स्पष्ट नहीं कर सके। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की 8 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।