फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The market remained closed due to the rumor of GST raid in Auraiya

Auraiya: जीएसटी छापेमारी की अफवाह से बंद रहा बाजार, खरीदारी करने पहुंचे लोगों को हुए परेशानी

Sat, 10 Dec 2022 05:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Dec 2022 05:02 PM IST
सार

अछल्दा क्षेत्र में जीएसटी टीम के छापा मारने की सूचना पर शनिवार को बाजार बंद रहा। दुकानदार दुकानों पर ताला लगाकर बाहर बैठे रहे। बाजार बंद होने से कस्बे में खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
The market remained closed due to the rumor of GST raid in Auraiya
अछल्दा बाजार में बंद दुकानें, पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा में राज्य वस्तु एवं सेवाकर के अधिकारियों द्वारा की जा रही छापेमारी को लेकर व्यापारी परेशान हैं। शनिवार को अछल्दा के हरीगंज, नहर बाजार की दुकानें दोपहर तक बंद रही। इसी बीच टीम के आने की अफवाह फैल गई, जो दुकानें खुली थीं... वह भी बंद हो गईं।

विज्ञापन

इस बीच बाजार पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। बता दें कि टैक्स चोरी व बिना पंजीकरण के संचालित हो रही दुकानों पर एसजीएसटी की टीम छापेमारी कर शिकंजा कस रही है। प्रतिदिन अलग अलग कस्बों में हो रही छापेमारी से व्यापारी वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

जिन दुकानों पर पंजीयन नहीं या फिर उन्हें कार्रवाई कर डर सता रहे वह दुकानें बंद कर दे रहे हैं। शुक्रवार को अछल्दा कस्बे में छापेमारी होने की जानकारी सुबह से बाजार बंद रहा। दोपहर बाद टीम के न आने पर कुछ दुकानें खुली।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय पोरवाल ने बताया कि टीम द्वारा बेवजह लोगों को परेशान किए जाने की जानकारी मिली है। इस वजह से दुकानदार डरे हुए हैं। जो दुकानदार जीएसटी के दायरे में नहीं है, उन्हें भी छापेमारी के दौरान परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत की उच्चाधिकारियों से जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed