{"_id":"680404a1d0c7511011009472","slug":"the-main-pipeline-broke-down-the-road-became-a-canal-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1080027-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुख्य पाइपलाइन टूटी, सड़क बनी नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुख्य पाइपलाइन टूटी, सड़क बनी नहर
विज्ञापन
भैरोघाट पपिंग स्टेशन के अंदर वाटर पाइप लाइन फटने से केस्को एमडी के आवास तक भर गया पानी
- फोटो : संवाद
कानपुर। भैरोघाट पंपिंग स्टेशन की मुख्य पाइपलाइन टूटने से सड़क नहर बन गई। पंपिंग स्टेशन परिसर और रानीघाट रोड में जलभराव हो गया। आसपास के घरों, दुकानों में भी पानी घुस गया। बेनाझाबर वाटर वर्क्स की बिजली दिनभर गुल रहने से शाम को करीब 20 लाख लोगों को पानी की किल्लत हुई।
केस्को ने सुबह 10:00 बजे शटडाउन लेते हुए बेनाझाबर वाटर वर्क्स में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इससे वाटर वर्क्स से शहर के 67 वार्डों में पानी की आपूर्ति करने वाली टंकियों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। जबकि, कच्चा पानी सेटेलिक टैंकों में एकत्रित होता रहा। दोपहर करीब 1:00 बजे भैरोघाट पंपिंग स्टेशन परिसर में ही गेट के पास मुख्य पाइपलाइन टूट गई। इससे करीब 10 फीट ऊंचाई तक पानी का फव्वारा निकलने लगा। सूचना पर भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से 20 मिनट बाद पंप बंद किए गए। इससे जलभराव हो गया।
जलकल विभाग जोन-4 के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पानी कम होते ही जलकल विभाग ने टूटी मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू कराई। क्षतिग्रस्त सीमेंटेड पाइप के समानांतर बिछी 1200 मिलीमीटर चौड़ी लोहे की पाइपलाइन से बेनाझाबर वाटर वर्क्स में कच्चे पानी की आपूर्ति शुरू की गई है।
विज्ञापन
भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से बेनाझाबर वाटर वर्क्स में पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन टूटने के बाद उसी के समानांतर बिछी दूसरी पाइप लाइन से बेनाझाबर में पानी की आपूर्ति शुरू की गई। लोअर गंगा कैनाल से भी पानी मिलता रहा। शाम 5:00 बजे बेनाझाबर वाटर वर्क्स की बिजली आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति टंकियों में पानी भेजना शुरू किया गया। रविवार सुबह से सामान्य रूप से पानी आपूर्ति होगी। - आनंद कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल विभाग