फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The main accused Pawan Mallah is dodging the police by changing his location

Kanpur News: मुख्य आरोपी पवन मल्लाह लोकेशन बदलकर पुलिस को दे रहा चकमा

Wed, 03 Sep 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The main accused Pawan Mallah is dodging the police by changing his location
कानपुर। चकेरी पुलिस ने कार चालक ऋषिकेश उर्फ सोना की हत्या का खुलासा कर चार आरोपियों को भले ही जेल भेज दिया है लेकिन मुख्य आरोपी पवन मल्लाह पवन मल्लाह बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है। पुलिस की छह टीमें मुख्य आरोपी समेत अन्य हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन



शिवकटरा कच्ची बस्ती निवासी ऋषिकेश उर्फ सोना (22) शुक्रवार रात लापता हो गया था। रविवार शाम महाराजपुर क्षेत्र के गोशाला घाट पर उसका सिर कटा नग्न शव मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर मृतक के दोस्त मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश उर्फ आलू और रिशु वर्मा को जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी पवन मल्लाह, उसका भाई बॉबी, सत्यम गौतम और डौनी फरार हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की लोकेशन इटावा में मिली थी। उसके दिल्ली, फरीदाबाद की ओर भागने की आशंका है। पुलिस की एक टीम गोरखपुर भी पहुंची है। साथ ही कानपुर और आसपास के क्षेत्र में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को अब तक घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद नहीं हो सका है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि वारदात के वक्त बनाया गया वीडियो पवन के मोबाइल फोन में मिलेगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed