फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the lawyers thrashed the constable in kanpur, not a single arrest after 36 hours

बैकफुट पर पुलिस: वकीलों ने सिपाही को सरेराह पीटा था, दर्ज हुई थी एफआईआर, एक भी गिरफ्तारी नहीं

Thu, 24 Nov 2022 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Nov 2022 08:56 AM IST
सार

वीआईपी रोड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा करने से मना करने पर वकीलों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा था। मामले में तीन अधिवक्ताओं पर केस दर्ज किया गया था। मामले में 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है,लेकिन एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
the lawyers thrashed the constable in kanpur, not a single arrest after 36 hours
वकील - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुशवाहा को पीटने वाले आरोपी वकील पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वारदात हुए 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामला वकीलों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस बैकफुट पर है।

विज्ञापन

महिला थाने के सामने मंगलवार को जितेंद्र कुशवाहा ड्यूटी कर रहे थे। तभी अधिवक्ता सतेंद्र बाजपेई वहां पहुंचे थे। बेतरतीब गाड़ी खड़ी करने पर जितेंद्र ने उनको टोका था। इतनी सी बात पर सतेंद्र भड़क गए थे। अपने साथी जीतू बाजपेई व आशुतोष कटियार समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर जितेंद्र को बीच सड़क पर जमकर पीटा था।
विज्ञापन

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। तीनों पर नामजद एफआईआर दर्ज हुई थी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों में एक आरोपी भाजपा की राजनीति करता है। वह पार्षद के चुनाव के लिए भाजपा से टिकट भी मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी प्रवृत्ति के वकीलों का ब्योरा तैयार होगा
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि जल्द ही न्यायिक अफसरों के साथ इस संबंध में बैठक की जाएगी। इसमें इस तरह के मामले रखे जाएंगे। ठोस निष्कर्ष निकाला जाएगा, जिससे इस तरह की घटनाएं न हों। इसके अलावा पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के वकीलों का ब्योरा तैयार कराएगी।

बता दें कि मंगलवार को वीआईपी रोड पर गोरा कब्रिस्तान के पास जब एक ट्रैफिक सिपाही ने सड़क से गाड़ी हटाने को कहा तो भड़के कुछ वकीलों ने उसको बीच पीटा दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कोतवाली में तीन पर नामजद केस दर्ज किया गया था।

जितेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों पर मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, करीब 20 दिन पहले भी चेतना चौराहे पर अधिवक्ताओं ने ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड को पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed