फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The last date to fill the form in Gate 2023 is 30 September, examination will be held from February 4

Gate 2023: 30 सितंबर तक भरें गेट के फार्म, चार फरवरी से होगी परीक्षा, आईआईटी कानपुर कर रहा है आयोजन

Sun, 25 Sep 2022 09:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Sep 2022 09:24 PM IST
सार

GATE 2023 Registration Last Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
 

विज्ञापन
The last date to fill the form in Gate 2023 is 30 September, examination will be held from February 4
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

आईआईटी में एमटेक में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। परीक्षा देश के आठ जोनों के तहत आने वाले 219 जिलों में होगी। परीक्षा चार, पांच, 11 और 12 फरवरी को होगी। गेट का आयोजन आईआईटी कानपुर कर रहा है।

विज्ञापन

इस साल गेट में दो नए विषय जियोमेटिक्स इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग शामिल किए गए हैं। पिछले साल गेट की परीक्षा 206 केंद्रों पर कराई गई थी। इस बार विदेश में आठ केंद्रो पर परीक्षा होगी। ये केंद्र यूएई, सिंगापुर, मालदीव, मारीशस, मलेशिया, भूटान, नेपाल व बांग्लादेश में होंगे।
विज्ञापन

आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि परीक्षा में इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ से जुड़े सवाल होंगे। छात्रों की मदद के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न भी वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जोनों में होगी परीक्षा

  • आईआईएससी, बंगलूरू जोन - 37 जिले
  • आईआईटी बांबे - 38 जिले
  • आईआईटी दिल्ली -18 जिले
  • आईआईटी गुवाहाटी - 22 जिले
  • आईआईटी कानपुर - 15 जिले
  • आईआईटी खड़गपुर - 27 जिले
  • आईआईटी मद्रास - 42 जिले
  • आईआईटी रुड़की - 20 जिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed