फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The kind of shabbedari, the flag and the likeness of the coffin came out

Kanpur News: तरही शब्बेदारी की, अलम, शबीहे ताबूत निकला

Mon, 04 Aug 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The kind of shabbedari, the flag and the likeness of the coffin came out
शबीहे ताबूत अलम का जुलूस निकाला गया। - फोटो : स्रोत संगठन
कानपुर। अंजुमन-ए-फिरदौसिया की ओर से 55वें दौर की तरही शब्बेदारी का आयोजन रविवार को ग्वालटोली मकबरा में किया गया। हजरत अब्बास के अलम के साथ इमाम आली मकाम का शबीहे ताबूत इमाम बारगाह नजरे आलम से निकला गया। जुलूस में सोगवाराने हुसैन ने भाग लिया। जुलूस मकबरा छोटी कर्बला हुसैनी मैदान में सुबह आठ से 10 बजे तक गश्त करता रहा।
विज्ञापन


जुलूस में अंजुमन अलमदारे हुसैनी बालीपुर, अंजुमन हैदरया उन्नाव व अंजुमन शम्मे हुसैनी मोहम्मदपुर ने कर्बला के शहीदों को नजराने अकीदत पेश किया। इमाम बारगाह आगा मीर में पहुंचकर जुलूस मजलिस-ए-अजा में परिवर्तित हो गया। यहां अंजुमन की अलविदाई मजलिस को लखनऊ के मौलाना यासूब अब्बास ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्बला की घटना इस्लाम की राह में कुर्बानी का सबक देती है। इस्लाम के दोस्तों और दुश्मनों की पहचान का सलीका सिखाती है।
विज्ञापन


मजलिस के बाद लाटरी से शहर की तीन अंजुमनों को रेफ्रीजिरेटर बतौर तोहफा दिया गया। मजलिस का संचालन फुरकान हैदर रिजवी और शरफ इलाहाबादी ने किया। यहां पर अनवार अहमद सज्जादी, आसिफ अब्बास, नजरे आलम जाफरी, कुमैल नमाजी, रानू नकवी, ताज मिर्जा, अफसर हुसैन, शमीम हैदर, तालिब सज्जादी, ताज कानपुरी, हसनैन अकबर, शराफत हुसैन, डॉ. जुल्फिकार अली रिजवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed