फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The investigation of the hospital that showed two children in ultrasound could not be completed

Kanpur News: अल्ट्रासाउंड में दो बच्चे दिखाने वाले अस्पताल की जांच नहीं हो पाई पूरी

Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The investigation of the hospital that showed two children in ultrasound could not be completed
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बा स्थित अस्पताल में एक महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ तो दो बच्चों की रिपोर्ट आई। महिला के प्रसव में एक ही बच्चा हुआ। इस पर उसने कार्रवाई की मांग की थी। दो माह बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की और लगातार अस्पताल प्रबंध को बचाने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन

कस्बा स्थित अस्पताल में फतेहपुर निवासी ने अनुराग सचान गर्भवती पत्नी सोनी के साथ अकबरपुर रिश्तेदारी में आए हुए थे। विगत 26 जुलाई की रात को पेट में दर्द हुआ तो अकबरपुर के एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया तो वहां पेट में जुड़वा बच्चे होने की जानकारी हुई। जब सोनी का प्रसव हुआ तो एक ही बच्चा हुआ। इस पर गलत अल्ट्रासाउंड होने का आरोप लगाते हुए अनुराग ने सीएमओ से सात अगस्त को शिकायत की थी। इसके बाद सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान को जांच दे दी। दो माह बीत जाने के बाद भी आज तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल संचालक के दबाव में अधिकारी जांच को टाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द कार्रवाई न हुई तो सीएम के जनता दरबार में जाकर शिकायत करेंगे। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट 15 दिन में मांगी गई थी। अभी तक नहीं मिली है। एक बार दोबारा पत्राचार कर जांच अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed