{"_id":"625ef8d9cee6dc5570047984","slug":"the-increased-temperature-in-march-reduced-the-yield-of-wheat-kanpur-news-knp692134417","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में बढ़े तापमान ने घटा दी गेहूं की उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में बढ़े तापमान ने घटा दी गेहूं की उपज
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। मार्च में बढ़े तापमान ने गेहूं की उपज घटा दी है। प्रति बीघा दो से तीन क्विंटल ही गेहूं निकल रहा है। इतनी कम उपज में किसानों की लागत तक नहीं निकल रही है।
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार करीब पांच हजार हेक्टेयर गेहूं का रकबा बढ़ा है। करीब 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई थी। दिसंबर तक मौसम अनुकूल रहने से किसान गेहूं की अच्छी उपज की उम्मीद लगाए थे। किसानों को चार क्विंटल प्रति बीघे से अधिक की उपज की उम्मीद थी। होली के बाद तापमान एकाएक बढ़ गया और तेज हवाएं भी चलने लगीं। इससे गेहूं का दाना पतला हो गया, इससे उपज बहुत कम हो रही है।
कुड़रिया गांव के किसान रामचंद्र तिवारी ने बताया कि 16 बीघा रकबे में 25 क्विंटल ही गेहूं निकला है। पिछले साल करीब 50 क्विंटल निकला था। इस बार प्रति बीघा डेढ़ क्विंटल उपज ही हुई है। नवादा गांव के किसान गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि किसी खेत में दो तो किसी में तीन क्विंटल बीघा ही उपज हुई है। मानपुरा के किसान सर्वेश यादव ने बताया कि उनके खेत में ढाई क्विंटल बीघा के हिसाब से उपज हुई है। ईकरी गांव के किसान देवेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि होली के बाद 15- 20 दिन तापमान में नमी बनी रहती तो उपज अच्छी होती।
विज्ञापन
होली के बाद तापमान में वृद्धि होने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। अगैती गेहूं की फसल में उपज ठीक है। बाद में बोई गई फसलों में ज्यादा नुकसान हुआ है।
अभिनंदन सिंह, जिला कृषि अधिकारी