फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The husband said that he was going to commit suicide, the sister-in-law confirmed it and then the newly married wife committed suicide

Kanpur News: पति बोला आत्महत्या करने जा रहा हूं, नंद ने कर दी पुष्टि तो नवविवाहिता ने दी जान

Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The husband said that he was going to commit suicide, the sister-in-law confirmed it and then the newly married wife committed suicide
कानपुर। कल्याणपुर में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर दस दिन से मायके में रह रही नवविवाहिता ने पति से ससुराल जाने के लिए मना कर दिया। फिर पति ने कॉल कर आत्महत्या करने जाने की बात कही। नवविवाहिता जब तक कुछ कर पाती तब तक ननद ने उसके जान देने की पुष्टि कर दी। सदमे में आई नवविवाहिता कमरे में गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कल्याणपुर में ए 15 एल्डिको काउंटी निवासी रुचि कुमार (25) के पिता जुगुल किशोर और मां संतोष का देहांत हो चुका है। रुचि आयुर्वेद दवाइयों का व्यापार करने वाले मामा संजय कुमार के साथ रहती थी। रुचि की एक छोटी बहन और शिवानी और नानी मीरा हैं। मामा ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को उन्होंने भांजी का प्रेम विवाह शिवराजपुर के पाठकपुर वार्ड नंबर 4 निवासी मार्केटिंग करने वाले राहुल सिंघल से किया था। मामा और ससुरालीजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज कम देने को लेकर पति और ससुरालीजन भांजी को प्रताड़ित करते थे। उन लोगों को पता चला तो दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बाद भी वह भांजी को परेशान करता रहा। इन्हीं सब से परेशान होकर रुचि 10 दिन पहले मायके एल्डिको रुकने आ गई। मामा और परिवार की अन्य परिजनों के अनुसार इसके बाद बीते शुक्रवार को पति रुचि को ले जाने के लिए ससुराल पहुंचे लेकिन रुचि ने प्रताड़ना के डर से जाने से साफ इंकार कर दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि इसके बाद बुधवार रात पति राहुल ने रुचिका को फोन कर आत्महत्या करने जाने की बात कही। आरोप है कि इस पर वह जब तक इधर-उधर हाथ पैर पटकती तब तक ननद सुलेखा ने फोन कर उसके जान देने की पुष्टि कर दी। हताश होकर वह कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टता पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। कुछ परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी सही बात सामने आएगी उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed