{"_id":"68b9eccd675cb5d10f09073a","slug":"the-headmistress-locked-the-classroom-and-took-away-the-keys-the-students-studied-sitting-on-the-floor-kanpur-news-c-220-1-ka21001-131342-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कक्षा में ताला लगा चाबी ले गईं प्रधानाध्यापिका, बच्चों ने फर्श पर बैठ की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कक्षा में ताला लगा चाबी ले गईं प्रधानाध्यापिका, बच्चों ने फर्श पर बैठ की पढ़ाई
Fri, 05 Sep 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरामदे में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र-छात्राए।
- फोटो : संवाद
राजपुर। क्षेत्र के खोजाफूल में संचालित पीएम श्री संविलियन विद्यालय में गुरुवार को जब बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे, तो उन्हें कक्षाओं में ताला बंद मिला। शिक्षकों ने बच्चों को बरामदे में पढ़ाना शुरू किया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने स्कूल का निरीक्षण कर जानकारी की। पता चला कि तालों की चाबी प्रधानाध्यापिका के पास है। जिस पर उन्होंने बीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खोजाफूल पीएम श्री संविलियन विद्यालय में 250 छात्र पंजीकृत हैं। जबकि शिक्षण कार्य के लिए अनुदेशक सोनिका, अपर्णा, शिक्षामित्र गोल्डन व पूनम की तैनाती है। इनके अलावा प्रधानाध्यापिका अखिलेश कुमारी, सहायक अध्यापक अतुल शुक्ला, महेंद्र कुमार, फरहान अहमद समेत 10 शिक्षकों की तैनाती है। बुधवार को शिक्षण कार्य के बाद प्रधानाध्यापिका स्कूल के कमरों को बंद कर चाबी साथ ले गईं और गुरुवार की सुबह आकस्मिक अवकाश ले लिया। स्कूल पहुंचे बच्चों को स्कूल के कमरों में ताला लगा मिला। शिक्षक बरामदे की फर्श पर बच्चों को पढ़ाने लगे।
इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर अधिकारियों को भेज दिया। वीडियो वायरल होने पर सिकंदरा एसडीएम शालिनी उत्तम ने स्कूल का निरीक्षण किया, तो चार कमरों में ताला पड़ा मिला। वहीं बच्चे बरामदे की फर्श पर पढ़ाई करते मिले। एसडीएम ने सभी बच्चों को प्राइमरी स्कूल की कक्षाओं में बैठाकर शिक्षकों को शिक्षण कार्य के निर्देश दिए। बताया कि लापरवाह प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमारी के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। राजपुर बीईओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा रही है।