फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The guards are sleeping...the drains are not covered even after the death of the innocent.

Kanpur News: सो रहे रखवाले...मासूम की मौत के बाद भी नहीं ढके नाले

Sun, 08 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The guards are sleeping...the drains are not covered even after the death of the innocent.
कानपुर देहात। नगर निकायों में खुले नाले जान के लिए खतरा बने हैं। शुक्रवार सुबह अकबरपुर स्थित स्टेट बैंक गेट के पास खुले नाले में गिरकर बारा निवासी दो वर्षीय फातिमा की मौत हो गई। मां उसका आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक आयी थी। इधर घटना के बाद भी निकाय प्रशासन ने घटना स्थल के करीब खुले नाले का ढकना जरूरी नहीं समझा। वहीं अन्य कई जगहों पर भी खुले नाले जान का खतरा बने हैं।
विज्ञापन

करोड़ाें रुपये बजट खर्च करने के बाद भी नालों को ठीक तरीके से ढकने की तरफ जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। हालात ये हैं कि मासूम की जान जाने के बाद भी कोई संजीदा नहीं है। तहसीलदार सदर पवन कुमार ने कहा था कि वह मौके की स्थित दिखवाकर खुला नाला ढकवा देंगे। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार ने तर्क दिया था कि बैंक अधिकारियों ने पहले गेट के पास खुले नाले की सूचना नहीं दी वरना नाला ढकवा दिया जाता। जिस जगह खुले नाले में मासूम गिरी केवल वहां पटिया रखवाकर इतिश्री कर ली गई जबकि उसी के करीब दूसरी जगह नाला खुला है और इसी तरह की घटना को दावत दे रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी ने शनिवार को अकबरपुर में नालों की हकीकत जांची तो कई जगह नाले खुले मिले।
विज्ञापन

.................
वर्जन..
नगर निकायों में खुले नाले चिह्नित कर ढके जाएंगे। इसके लिए सभी ईओ को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो सके। - दिग्विजय सिंह, एडीएम न्यायिक/प्रभारी नगर निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
केस एक :
फोटो- 14 अकबरपुर में गिहार बस्ती के पास खुला नाला और करीब से निकलता किशोर। संवाद
घनी बस्ती के पास है खुला नाला
अकबरपुर में गिहार बस्ती बहुत घनी है। इसके साथ ही प्रमुख बाजार भी नाले के करीब ही है। मुख्य नाला कई जगह से खुला है। नाले के करीब ही बच्चे खेलते हैं। यहां से लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जरा सी चूक से नाले में गिरने का खतरा बना हुआ है।

.................केस दो :
फोटो- 15 अकबरपुर में बाढ़ापुर मार्ग किनारे गंदगी से पटा खुला नाला व नजदीक रखी पेटी में मासूम संग बैठा दुकानदार। संवाद
बाढ़ापुर मार्ग किनारे नाले में कई जगह पटिया नहीं
बाढ़ापुर मार्ग किनारे मुख्य नाला है। यह काफी गहरा और चौड़ा है। भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में नाला कई जगह खुला है। कुछ जगह क्षतिग्रस्त पटिया पड़ी हैं। आबादी के बीच इस तरह से खुला गहरा नाला हादसों को दावत दे रहा है।
..............
केस तीन :
फोटो- 16 अकबरपुर के नेहरू नगर में घर के सहन में खुला नाला। संवाद
नेहरू नगर में घर के सहन में ही खुला नाला
नेहरू नगर में घर के सहन में ही नगर निकाय का खुला नाला है। ऊंचाई पर घर से निकलने के लिए भी ढलान वाली जगह है। ऐसे में जरा सी चूक से नाले में गिरने का खतरा बना रहते है। मगर नगर निकाय नाला ढकने का इंतजाम नहीं कर रहा है।

..................

केस चार :
फोटो-17 अकबरपुर में स्टेट बैंक के पास जिस जगह नाले में गिरकर मासूम की जान गई उसी के करीब खुला नाला। संवाद
घटना स्थल के करीब खुला छोड़ा नाला

स्टेट बैंक के पास घटना स्थल पर नाला नगर निकाय प्रशासन ने तुरंत ढकवा दिया। इसके करीब ही नाला खुला है। यहां भी हादसा होने का खतरा है लेकिन इसे ढकने की सुध नहीं ली गई है। मौजूद लोगों ने कहा कि यह नाला ढकने के लिए शायद किसी और हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed