फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Governor honored the DM and CDO.

Kanpur News: डीएम व सीडीओ को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Thu, 18 Sep 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Governor honored the DM and CDO.
जिलाधिकारी कपिल सिंह को प्रशस्ति पत्र देती राज्यपाल आनंदी बेन पटेल साथ में सांसद देवेंद्र सिंह 
कानपुर देहात। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को डीएम कपिल सिंह व सीडीओ लक्ष्मी एन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इन्हें यह सम्मान आंगनबाड़ी केंद्रों को संसाधन-संपन्न बनाने के लिए मिला है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 40वां दीक्षांत समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए गए कार्यों के अतिरिक्त सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्रों को निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराने को सराहा। डीएम व सीडीओ ने जनपद में सरकार से संचालित विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थी तक पहुंचाया है। राज्यपाल ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए इनकी प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया गया। जहां बिजली कनेक्शन नहीं थे सबसे पहले पास के स्कूल से बिजली मुहैया कराई गई। पहल करते हुए सीएसआर से कुर्जी मेज के साथ 500 किट उपलब्ध कराई गई। इससे बच्चों को केंद्रों पर बेहतर संसाधन मुहैया हुए। वहीं सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन महंगी होती है। इसलिए सीएसआर से लगवाने की पहल की गई। इस वैक्सीन के लग जाने से सर्वाइकल कैंसर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed