{"_id":"68b0a9df06dccd682504c26e","slug":"the-governor-handed-over-the-kit-to-the-anganwadi-workers-of-mahoba-kanpur-news-c-225-1-mah1001-117498-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्यपाल ने महोबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्यपाल ने महोबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी किट
Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 08 परिचय-दीक्षांत समारोह में महोबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंं को किट सौंपतीं रा
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनपद महोबा की पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट सौंपीं। इनमें खेल व शिक्षण सामग्री शामिल है। यह किट आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के खेलने व पढ़ने के लिए मुहैया कराई जाएंगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जनपद महोबा की 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट मुहैया कराई जा रही हैं। राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद महोबा के आंगनबाड़ी केंद्र मंगरौलकला की कार्यकर्ता अर्चना राजपूत, कस्बाथाई की अर्चना सोनी, श्रीनगर की मोहिनी, सुकौरा की पुष्पादेवी व रिवई की कविता देवी को आमंत्रित किया गया।
इस दौरान पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्यपाल ने किटें सौंपी। विश्वविद्यालय की ओर से जनपद के 95 आंगनबाड़ी केंद्रों में और किटें भेजी जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने बताया कि खेल-खिलौने, झूले वाले घोड़े, पाठ्य सामग्री समेत 16 प्रकार की सामग्री इन किटोंं में शामिल है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण भी पढ़ाई भी अभियान चल रहा है। यह किट आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के सर्वागींण विकास में सहायक होगी। इस दौरान एडीएम न्यायिक महोबा सुखवीर सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभम सुल्लेरे, डीडीओ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।