फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   the goons beat up the retired ADO and his wife for not paying for liquor in Auraiya

Auraiya Crime: शराब के पैसे न देने पर बवाल, दबंगों ने रिटायर्ड एडीओ और पत्नी को पीटा, लाठी-डंडों से किया हमला

Sun, 05 Mar 2023 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने सेवानिवृत्त एडीओ और उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल किया। आरोपियों ने शराब के पैसे देने से मना करने पर घटना को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
the goons beat up the retired ADO and his wife for not paying for liquor in Auraiya
हादसे में घायल सेवा निवृत्त एडीओ चंद्रशेख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलकपुर बखरिया निवासी सेवानिवृत्त एडीओ व उनकी पत्नी को दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के पीछे दबंगों को शराब के पैसे देने से मना करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर किया है। गांव तिलकपुर बखरिया निवासी सेवानिवृत्त एडीओ चंद्रशेखर पुत्र दयाराम ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इसमें दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि वह अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ शुक्रवार रात घर पर बैठे थे। तभी गांव निवासी दो युवक नशे की हालत में आए और उनसे पैसों की मांग करने लगे। उन्होंने इनकार किया, तो दोनों ने लाठी-डंडों व सरिया से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बोले- पारिवारिक विवाद में हुई घटना
उन्होंने बताया कि उन्होंने घायलावस्था में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। उधरघटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक जमीन का विवाद है।

तहरीर मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई
इसमें चाचा-भतीजे की लड़ाई हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष से भतीजे के हाथ में भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। शिकायती पत्र आने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed