फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl was interrogated in the murder of a ballast and moorang businessman in Kanpur dehat

कानपुर देहात में गिट्टी व मौरंग कारोबारी की हत्या में युवती से हुई पूछताछ

Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The girl was interrogated in the murder of a ballast and moorang businessman in Kanpur dehat
कानपुर देहात। गहोलिया गांव में 16 सितंबर को गिट्टी मौरंग कारोबारी की दुकान के अंदर हुई हत्या के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने मामले में एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

इससे घटना की विवेचना नई दिशा में मुड़ सकती है। शायद इसी वजह से पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। फिलहाल मामले में अभी कोई अधिकारी खुल कर नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन

गहोलिया गांव निवासी आंसू उर्फ विमल तिवारी गांव के बाहर गिट्टी मौरंग की दुकान चलता था। वह अक्सर रात में दुकान में ही रुकता था। 16 सितंबर की सुबह दुकान के अंदर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में विमल के भाई दीपक तिवारी ने गांव के पूर्व प्रधान विजय सिंह सेंगर समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान विमल की दुकान के पास ग्राम सभा की जमीन में निर्माण करा रहा था वह इसका विरोध करके शिकायत कर रहा था।
इसी रंजिश में हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना में पड़ताल की तो कुछ और तथ्य सामने आए हैं। हालांकि उन पर कोई खुलकर बोल नहीं रहा है। पुलिस ने डेरापुर क्षेत्र के एक गांव की युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
इसमें विमल के प्रेम संबंध के बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। पुलिस चाहती है कि हत्या जैसे मामले में कोई जल्दबाजी न हो। सच्चाई सामने आए और हत्यारे जेल जाएं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो कई सुराग मिले हैं इसी वजह से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। युवती से पूछताछ की जानकारी के बाद सोशल मीडिया में विमल की बहन ने पुलिस पर घटना की जांच गलत दिशा में मोड़ने का आरोप लगाया है।

हत्या जैसे अपराध में कोई निर्दोष जेल न जाए और घटना को अंजाम देने वाले बच न पाए, इसी मूल सिद्धांत पर विवेचना चल रही है। कई तथ्य मिले हैं। उनकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना की सच्चाई सामने आएगी और घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार होंगे। - अरूण कुमार सिंह, सीओ, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed