फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The girl was blackmailing the young man, made a nude video  and send obscene photos, Cyber cell engaged in inv

Honey Trap: युवक को ब्लैकमेल कर रही थी युवती, न्यूड वीडियो बनाया...अश्लील फोटो भेजे, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Sun, 25 Jun 2023 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

Auraiya Crime: दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने युवक का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है, जिस पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
The girl was blackmailing the young man, made a nude video  and send obscene photos, Cyber cell engaged in inv
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को वीडियो काल करने वाली युवती ने न्यूड वीडियो बना लिया। अब स्क्रीन शॉट भेजकर युवक को ब्लैक मेल कर रही है। दिल्ली में पुलिस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति फोन कर वीडियो डिलीट करने के लिए रुपये मांग रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाने पहुंची एसपी चारु निगम से की। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है। क्षेत्र एक एक गांव निवासी युवक ने बताया कि एक माह पहले उसके पास एक वीडियो कॉल आई थी। कॉल उठाते ही सामने दिख रही युवती ने कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन

जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक युवती ने विडियो बना लिया। इसके बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ हजार रुपये मांगे। परेशान होकर पीड़ित ने पांच सौ रुपये भेज भी दिए। शनिवार को एक व्यक्ति का पीड़ित के पास फोन आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार रुपयों की मांग की
इसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली में पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि एक युवती ने शिकायत की है कि युवक ने एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो डिलीट करने के एवज में 15 हजार रुपयों की मांग की।

मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी
पीड़ित ने दिबियापुर थाने पहुंची एसपी चारु निगम से घटना की शिकायत की। एसपी ने बताया कि जांच साइबर सेल को दी गई है। इधर, साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि इस समय वीडियो काल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का काम ठगों द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

इन बातों का रखें खास ध्यान
इससे बचने के लिए पहले, तो अनजान नंबर से आने वाली वीडियो काल उठानी ही नहीं चाहिए। यदि उठा भी ल,  तो सबसे पहले फ्रंट कैमरे पर अंगुली रख लेना चाहिए। ताकि आपका कोई वीडियो रिकार्ड न हो सके। यदि कभी फंस भी जाएं, तो तुरंत पुलिस से शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed