फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The funeral was held in a sad atmosphere, with family members crying.

Kanpur News: गमगीन माहौल हुए अंतिम संस्कार, बिलखते रहे परिजन

Wed, 25 Feb 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 25 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The funeral was held in a sad atmosphere, with family members crying.
रूरा। राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नगर के तीनों दोस्तों के शव का मंगलवार को गमगीन माहौल में खेरेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान परिजन बिलखते रहे। ढांढस बंधाने के लिए राज्यमंत्री समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

नगर के रामनगर वार्ड निवासी प्रांजुल चतुर्वेदी (25), पालीवाल नगर निवासी श्रेष्ठ बाजपेयी (22), व इसी वार्ड ने अंकुश दुबे (19) के शव सोमवार की रात 12 बजे के करीब राजस्थान से रूरा आए। यहां से अंकुश दुबे का शव पैतृक गांव मंड़ौली ले जाया गया। वहीं, मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब तीनों के शव अलग-अलग वाहनों से शिवराजपुर के खेरेश्वर घाट के लिए रवाना हुए। मृतक प्रांजुल चतुर्वेदी के पिता कृष्ण कुमार, मां सुनीता देवी, बहन रानी, माला व निक्की के अलावा पत्नी पिहू बिलखती रहीं। इकलौते बेटे के शव पर पिता व मां दहाड़े मार-मार कर रोते रहे।
विज्ञापन

वहीं, श्रेष्ठ बाजपेयी के पिता अनुपन बाजपेयी, मां विमलेश, बाबा विश्वनाथ, दादी रामरानी व छोटा भाई प्रखर बाजपेयी बदहवास रहे। अर्थी उठने पर परिवार के लोगों का हाल बेहाल रहा। मृतक दादी को परिजन संभालते रहे। वहीं, मंडौली से अंकुश की अर्थी उठी तो मां चेतना दुबे, पिता बिंदु दुबे, चाचा इंदु दुबे व बड़ा भाई आदित्य के साथ अन्य परिजन बदहवास नजर आए। घटना को लेकर कस्बा में माहौल गमगीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, चेयरमैन रामजी गुप्ता, रविशशी द्विवेदी, रजोल शुक्ला, सपा नेता नीरज गौर, बसपा नेता बउआ त्रिवेदी व व्यापार मंडाल के आशीष गुप्ता, कपिल व छोटे मिश्रा ने पहुंच कर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। घाट पर प्रांजुल चतुर्वेदी को उसके परिवार के भाई छोटू, श्रेष्ठ बाजपेयी को उसके बाबा विश्वनाथ बाजपेयी व अंकुश दुबे को उसके चाचा इंदु दुबे ने मुखाग्नि दी।


............................
शोक में डूबा रहा रूरा
सोमवार की रात तीनों दोस्तो के शव एक साथ रूरा आने पर हर घर में गम का माहौल था। किसी के घर में हादसे के अलावा अन्य कोई चर्चा नहीं हो रही थी। मंगलवार सुबह होते ही लोगो का जमावड़ा मृतकों के घरों में लगने लगा। नगरवासी से लेकर आस पास गांव के लोगों ने मृतकों के घर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, शवों की अंतिम यात्रा जाने के बाद ही नगर की मार्केट की दुकानें खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed