फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The fire started from the lamp, the elderly woman was burnt alive, the police broke the door and took out the

हरदोई में दर्दनाक हादसा: दीपक से लगी आग...जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Thu, 07 Sep 2023 07:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 07:44 AM IST
सार

Hardoi News: प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
The fire started from the lamp, the elderly woman was burnt alive, the police broke the door and took out the
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में दीपक से लगी आग से बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। धुआं भरने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनगर निवासी राज कुमारी (85) अपने दो बेटों और परिवार के साथ रहती थी।

विज्ञापन

लगभग एक माह पहले उसने आंख का ऑपरेशन कराया था। इसके कारण अभी उसे दिखने में दिक्कत हो रही थी। मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। कमरे में दीपक जल रहा था। सोने से पहले राज कुमारी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रात में किसी समय दीपक से राजकुमारी की साड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

इसके चलते वह जिंदा जल गई। आधी रात के बाद लगभग दो बजे जब कमरे से धुआं निकलकर मकान में भरने लगा तो उसका पोता नितिन जाग गया। अन्य परिजनों को जगाकर उसने राज कुमारी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तब देखा कि राज कुमारी की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed