{"_id":"b0ddca5f31e15144fbd6b1d2f26def47","slug":"the-film-will-be-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर बनेगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के अंदर बनेगी फिल्म
आशुतोष मिश्र, कानपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंद एचएएल के पूर्व इंजीनियर राम किशोर शर्मा की स्क्रिप्ट ‘उम्मीद कायम है’ पर एक लघु फिल्म बनने जा रही है।
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया की हरी झंडी मिलने पर 26 जनवरी को जेल में इसकी शूटिंग होगी। इसमें हमीरपुर का हिस्ट्रीशीटर लाला शफाद मुख्य रोल में रहेगा। रेप का आरोपी आकाश वर्मा पुलिस इंसपेक्टर की भूमिका में नजर आएगा। फिल्म में डाकू बाबा फक्कड़ भी दिखेंगे।
अपराधी को सही रास्ते पर लाने का संदेश देने वाली यह लघु फिल्म प्रदेश की सभी जेलों में दिखाई जाएगी। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने 26 जनवरी को जेल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक नाटक के लिए नाट्य संस्था केयर इंडिया से स्क्रिप्ट मांगी थी।
यह बात पत्नी की दहेज हत्या में बंद एचएएल के इंजीनियर रहे राम किशोर शर्मा को पता चली तो उन्होंने ‘उम्मीद कायम है’ नाम से एक स्क्रिप्ट तैयार कर जेल अधीक्षक को दे दी। कारागार मंत्री ने दोनों स्क्रिप्ट की तुलना में राम किशोर की स्क्रिप्ट को ओके कर दिया। जेल प्रशासन ही शूटिंग कराएगा। मुख्य किरदारों के अलावा और पांच-छह बंदी भी रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं इंजीनियर
मूल रूप से आगरा के रहने वाले राम किशोर शर्मा एचएएल में इंजीनियर रहे हैं। उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से बीटेक में यूनीवर्सिटी टॉप किया था। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या के मामले में जेल में 11 जून 2013 से बंद हैं। वह ज्यादातर समय पढ़ने और लिखने में लगाते हैं।
ये है कहानी
आकाश और अकरम दोस्त हैं। अकरम बड़े घराने का बिगड़ैल युवक है तो आकाश सच्चाई पर चलने वाला इंसान। अकरम की बहन शबाना आकाश को राखी बांधती है। अकरम अपराध की डगर पर चलता है तो आकाश पुलिस इंसपेक्टर बनता है। वह अकरम को गिरफ्तार करता है तो शबाना की शादी टूट जाती है।
बाद में आकाश, शबाना की शादी कराता है। इसी दौरान अकरम जेल से छूटता है और आकाश को जान से मारने के लिए पहुंचता है। वहां पता चलता है कि आकाश शबाना की शादी करा रहा है तो अकरम अपराध छोड़कर सच्चाई की राह पर चलकर शहर का बड़ा कारोबारी बनता है।