फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The fifth cub also died in Etawah Safari, four cubs died in a week, these questions are being raised

UP: इटावा सफारी में पांचवें शावक ने भी तोड़ा दम, एक सप्ताह में चली गई थी चार शावकों की जान, उठ रहे हैं ये सवाल

Sun, 13 Aug 2023 01:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Aug 2023 01:29 PM IST
सार

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को लायन सफारी की बदहाली का मुद्दा उठाया था। कहा था कि शेरनी सोना के गर्भवती होने की जानकारी सफारी प्रशासन को थी।

विज्ञापन
The fifth cub also died in Etawah Safari, four cubs died in a week, these questions are being raised
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा सफारी पार्क में शेरनी सोना के पांचवे शावक ने भी शनिवार रात दम तोड़ दिया। इससे सफारी प्रशासन में खलबली मची हुई। सफारी पार्क में संरक्षित पशुओं की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पार्क की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

सफारी पार्क में शेरनी सोना ने छह जुलाई से 10 जुलाई के बीच पांच शावकों को जन्म दिया था। इनमें से चार शावकों की मौत 13 जुलाई तक हो गई थी। छह जुलाई की दोपहर 1:51 बजे पहले जन्मा शावक ही स्वस्थ बचा था। शेरनी के दूध न पिलाने की वजह से उसे नियो नेटल सेंटर में रखा गया था।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों की निगरानी में शावक को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार, बोतल से दूध पिलाया जा रहा था। सफारी प्रशासन उसके लगातार स्वस्थ होने का दावा कर रहा था, लेकिन इस बीच ही शनिवार रात पांचवे शावक ने भी दम तोड़ दिया। सफारी निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि शावक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अगस्त को मादा भालू की हुई मौत
इटावा सफारी पार्क के भालू सफारी में मादा भालू कुनी की 11 अगस्त की रात मृत्यु हो गई है। उसके शव के पोस्टमार्टम के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा भेज दिया गया है।

रेस्क्यू कर लाई गई थी जूलॉजिकल पार्क
मादा भालू कुनी 31 जुलाई 2007 को उड़ीसा के जंगलों से लगभग नौ माह की आयु में रेस्क्यू कर नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, भुवनेश्वर, उड़ीसा से लाई गई थी। यहां से छह मार्च 2017 को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ लाई गई। तीन अप्रैल 2017 को इटावा सफारी पार्क लाई थी।

सपा शावकों की मौत का मुद्दा उठा चुकी है विधानसभा में
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को लायन सफारी की बदहाली का मुद्दा उठाया था। कहा था कि शेरनी सोना के गर्भवती होने की जानकारी सफारी प्रशासन को थी। आईवीआरआई बरेली से भी इसकी रिपोर्ट आ चुकी थी। इसके बाद भी सफारी प्रशासन ने लापरवाही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed