{"_id":"695eaf488f83796deb0f0180","slug":"the-farmer-was-not-aware-of-it-and-the-weighing-was-done-after-registering-with-the-khataini-payment-was-made-in-someone-elses-account-kanpur-news-c-220-1-akb1006-136542-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसान को मालूम नहीं और खताैनी से रजिस्ट्रेशन कर हो गई तौल, दूसरे के खाते में हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसान को मालूम नहीं और खताैनी से रजिस्ट्रेशन कर हो गई तौल, दूसरे के खाते में हुआ भुगतान
Thu, 08 Jan 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। सिकंदरा तहसील के हथूमा निवासी किसान ने बाजरा बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्र का पंजीकरण नहीं कराया। उसकी खतौनी लगाकर तहसील से सत्यापन करके दूसरे के नाम भुगतान भी हो गया। जानकारी होने पर किसान ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
हथूमा गांव निवासी किसान संजय कुमार ने एसडीएम को सिकंदरा को शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने बाजरा बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्र पर पंजीकरण भी नहीं कराया। इसके बाद भी उनकी खतौनी का इस्तेमाल कर किसी ने गलत तरह से पंजीकरण करा कर 53 क्विंटल बाजरा बेच दिया और भुगतान भी प्राप्त कर लिया। इसकी जानकारी उन्हें वेबसाइट से हुई।
जानकारी पर पता चला कि बाजरा बेचने के लिए अरविंद कुमार नाम के व्यक्ति ने पंजीकरण कराया था, उसी के खाते में बाजरा बिक्री का भुगतान भी किया गया है। मोबाइल नंबर भी किसी दूसरे का दर्ज है। उन्होंने एसडीएम को बताया कि जबकि वह, उस व्यक्ति को जानते भी भी नहीं और और न ही नॉमनी बनाया है। पंजीकरण का सिकंदरा तहसील से सत्यापन भी हुआ है। एसडीएम प्रदुम्न कुमार ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं। किसान का आधार कार्ड लगा होगा और ओटीपी भी गई होगी। अगर किसी ने गलत किया है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।