फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The farmer injured in the attack by Anna cattle died

Kanpur News: अन्ना गोवंश के हमले में घायल किसान ने दम तोड़ा

Wed, 21 May 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The farmer injured in the attack by Anna cattle died
कानपुर। साढ़ थानाक्षेत्र के पर्वतखेड़ा गांव में रविवार शाम अन्ना गोवंश ने किसान पर हमला कर दिया। घटना के समय किसान अपने पशुबाड़े में घुस रहे गोवंश को हांकने गया था। परिजनों ने घायल किसान को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पर्वतखेड़ा गांव निवासी किसान रामगोपाल (65) के परिवार में पत्नी बसंती, बेटे अनिल, सुनील और बेटी सुधा है। परिजनों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर उनके मवेशी बांधे जाते हैं। रविवार शाम एक अन्ना गोवंश उनके पशुबाड़े में घुस रहा था। रामगोपाल हांकने लगे तो उसने हमला कर गिरा दिया। इस दौरान वहां पड़ी ईंट से उनके सिर पर चोट आ गई। गोवंश के हमले से उनकी पसलियां भी टूट गईं। राम गोपाल की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने गोवंश को ईंट पत्थर मारकर भगाया। इसके बाद परिजन क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए जहां मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed